आप के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के बयान पर आया सिद्दू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का बयान..

आज की ताजा खबर पंजाब

बोले, उस व्यक्ति को नहीं पता, क्योंकि उसके परिवार का सदस्य नहीं गया.. जिस तन लागे, उस तन जाने, कौन जाने पीड़ पराई..

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी की पार्टी में बनाए गए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का यह बयान कि सिद्धू मूसेवाला के बारे में उनका परिवार गलत जानकारियां दे रहा है, सिद्दू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को रास नहीं आया है। कैबिनेट मंत्री के इस बयान के बाद पिता बलकौर सिंह खुद को आहत महसूस कर रहे हैं व उन्होंने इस बयान पर दुख भी जाहिर किया है। यह बयान सुनने के बाद अब सिद्धू मूसेवाला कि पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से बोले गए शब्दों ने उन्हें दुख पहुंचाया है।   उन्होंने कहा कि जिस तन लागे, उस तन जाने, कौन जाने पीड़ पराई। उस व्यक्ति को नहीं पता, क्योंकि उसके परिवार का सदस्य नहीं गया है। सरकार का कसूर छिपाने के लिए मंत्री अरोड़ा उनका कसूर निकाल रहे हैं। सिद्दू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह गलती मानते हैं कि उन्होंने ढील बरती व अपना बच्चा गंवा लिया, लेकिन जो आपने किया, उसके लिए क्या सजा ली सरकार ने ?। किस अफसर पर कार्रवाई की गई ?। मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार बुलेट प्रूफ गाड़ी की बात करती है।       क्या उसे सरकार ने लेकर दी थी। बलकौर सिंह ने कहा कि वह वह कब से नवतेज पन्नू मीडिया एडवाइजर, का नाम ले रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बलकौर सिंह ने कहा कि चुनाव आने के 9-10 दिनों तक सिद्धू मूसेवाला के पास कोई सिक्योरिटी नहीं थी, लेकिन उसे जनतक नहीं किया गया। जैसे 28 मई 2022 को सिक्योरिटी कम की गई तो नवतेज पन्नू ने उसका प्रचार सोशल मीडिया पर कर दिया। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी एक इंटरव्यू में माना कि जैसे ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी को कम किया गया, तभी उसे मारने की प्लानिंग की गई।      मूसेवाला के पिता ने बताया कि वह सीएम भगवंत मान को लिखकर भी देकर आए व मिलकर भी कहा कि विदेश से लाने वालों को पकड़ने में देरी हो सकती है, लेकिन जो पास ही बैठा है, नवतेज पन्नू उसे तो गिरफ्तार करो, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं। उस पर से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का ऐसा बयान उनको पीड़ा दे गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *