सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल में बेबी शो का आयोजन

शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की छात्रों की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। नन्हें छात्रों में आत्मविश्वास और उनकी कला को निखारने के मंतव् से सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर ब्रांच में बेबी शो का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट सोल्जर के साथ साथ अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी भाग लिया जिनका स्वागत प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा और स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। प्रोग्राम की शुरुयात ज्योति प्रज्ज्वलत करते हुए की गई। सेंट सोल्जर जीएनएम के अध्यापकों और छात्रों द्वारा बच्चों की हाइट, वेट का रेगुलर चेक उप किया गया।       छात्रों के लिए सोलो मॉडलिंग, मदर और चाइल्ड मॉडलिंग, डांस, गेम्स, कविता उच्चारण का आयोजन किया गया। जिनमें अलीशा को हैल्थी बेबी, गुरफतेह को क्यूट फेस, अर्हम को एक्टिव बेबी, सरगुणप्रीत को आल राउंडर, बानी को स्वीट फेस चुना गया। इसके अतिरिक्त अध्यापकों और पेरेंट्स के लिए स्पेशल गेम्स जैसे म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी का आयोजन किया गया। इन विजय रहे छात्रों को प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें शुभ कामनाऐं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *