राहुल गांधी के लंदन व कैंब्रिज में भारत, संसद, न्यायपालिका व प्रधानमंत्री पर दिए बयान से छिड़ी जंग

आज की ताजा खबर देश


केंद्रीय कानून मंत्री बोले.. ‘राहुल ने लंदन में झूठ बोला, उनके बयान संसदीय विशेषाधिकारों के उल्लंघन से भी कहीं ज्यादा 

टाकिंग पंजाब

नईं दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से उनके विदेश में दिए ब्यान की वजह से उन्हें चारों तरफ से घेरने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इन ब्यानों से काफी नाराज नजर आ रही है तो वहीं केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल पर देश के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि लंदन व कैंब्रिज में राहुल गांधी भारत, भारतीय संसद, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए सरासर झूठे बयान दिए हैं। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा है कि अगर उन्हें सदन में बोलने की अनुमति मिलेगी तो वह अपनी बात रखना चाहेंगे।     कानून मंत्री केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है, ‘राहुल ने लंदन में झूठ बोला। वहां के उनके बयान संसदीय विशेषाधिकारों के उल्लंघन से भी कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने देश का अपमान किया है और भारत विरोधी ताकतों को और मौका दिया है। रिजिजू ने बाद में यह भी कहा कि इस देश में सबसे ज्यादा जो बोलता है, वही कह रहा है कि बोलने नहीं दिया जाता है। हमारी न्यायपालिका कमजोर नहीं है, स्वतंत्र है और बहुत ही मजबूती से अपना काम कर रही है, और वहां कहते है कि भारत में न्यायपालिका भी खत्म हो चुकी है। पार्लियामेंट खत्म हो चुकी है, डेमोक्रेसी खत्म हो चुकी है। इस तरह की जो बात उन्होंने लंदन में जाकर दुनिया के सामने बोली, इससे हमारे देश व लोकतंत्र को बहुत क्षति पहुंचाई है।    उधर न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब मीडिया ने केंद्रीय कानून मंत्री से सवाल किया कि क्या राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह के अपराध के लिए कोई मुकदमा दर्ज किया जाएगा तो कानून मंत्री ने कहा कि ‘सभी विकल्पों पर बात की जानी चाहिए और चर्चा की जानी चाहिए। गौरतलब है कि इस मामले में एक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर चुके हैं। रिजिजू रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी ने जो ‘झूठी खबर’ फैलाई है, उसके चलते बाहर यह धारणा बनी है कि यहां आवाजों को दबाया जा रहा है।  राहुल गांधी के ऐसे बयानों से देश की बदनामी हो रही है।   कानून मंत्री ने कहा, ‘मेरे पास विदेशों से सांसदों और सिविल सोसाइटी के लोगों के कॉल व मैसेज आ रहे हैं कि राहुल गांधी को आप लोग बोलने क्यों नहीं देते हैं ? विपक्ष की आवाजों को क्या रोक दिया जाता है ? दूसरी तरफ रिजिजू के बोलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मांग को तुरंत खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस ने इस मामले सरकारी दबाव से ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगाए हैं कि प्रधानमंत्री भी जापान, दक्षिण कोरिया आदि के दौरान पर भारत को बदनाम किया था, लेकिन कानून मंत्री ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। रिजिजू ने कहा कि पीएम ने जो कुछ कहा था, वह तत्कालीन सरकार का लोगों के प्रति बेपरवाही के बारे में था। दोनों मुद्दों से हमें भ्रमित न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *