नीमा के प्रधान डॉ. एसपी डालिया की देख रेख में करवाए इस ईवेंट में डॉक्टरों ने दिखाए खेल में अपने जोहर
नीमा वुमैनफोरम’ की डाक्टरों ने भी खेल मुकाबलों में लिया बढ़चढ़ कर भाग… लेडी डॉक्टरों ने आजमाया शॉटपुट में भी हाथ
टाकिंग पंजाब
जालंधर। नीमा यानि कि इंटीग्रेटिडमैडीकल एसोसिएशन जो कि समाज सेवा व लोगों की भलाई के लिए अक्सर कार्य करती रहती है। संस्था नीमा की लोकल इकाई जिसके प्रधान डॉ. एसपी डालिया हैं, समय समय पर कुछ ऐसी एक्टीविटी करवाते रहते हैं, जिससे संस्था का नाम ओर ऊंचाई पर जा सके। इस बार संस्था नीमा ने बड़े ही जोशो-खरोश के साथ ‘स्पोर्टसडे’ मनाया। ‘फोर्टिस’ अस्पताल जालंधर के सहयोग से आयोजित यह इवेंट संस्था के प्रधान डा. एस.पी. डालिया व नीमा के सेंट्रल काऊंसिल मैंबर डा. विशाल भनोट की देखरेख में करवाया गया।
‘नीमा’ के डाक्टरों की इन स्पोर्टस इवेंट्स के बाद ‘नीमावुमैनफोरम’ की भी स्पोटर्स एक्टीविटी करवाई। नीम वुमैन अध्यक्षा डा. रीना कक्कड़ की अगुवाई में स्त्रियों के खेल मुकाबले भी कराए गए। इनमें लैमन स्पून गेम और तंबोला आदि गेम्स शामिल रहीं। रोचक मुकाबले में लेडी डॉक्टरों ने शॉटपुट में भी हाथ अजमाया। इस खेल उत्सव में नीमा के स्टेट प्रैजीडेंट डा. परविंदर बजाज व वुमैन फोरम की अध्यक्ष डा. वीना गुंबर भी विशेष रूप से उपस्थित हुईं। इसके बाद पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ‘फोर्टिस’ अस्पताल के डा. राजीव भाटिया, ‘एडवांस फर्टिलिटी सेंटर’ की प्रमुख डा. मीनू भनोट व डा. विशाल भनोट ने पुरस्कार भेंट किए। इवेंट के आखिर में डा. डालिया ने फोर्टिस अस्पताल, एडवांस फर्टिलिटी सेंटर की प्रमुख डा. मीनू भनोट व डा. विशाल भनोट का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर नीमा सैक्रेटरी डा. राजीव धवन, डा. वरूण अग्रवाल, डा. पुनीत गौतम, डा. दीपक कुमार, डा. नवीन सिक्का, डा. सतबीर सिंह व डा. नीरज आदि भी मौजूद रहे।