पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा किए गए पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्दू

आज की ताजा खबर पंजाब

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किया ट्वीट.. कहा,  नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत है

टाकिंग पंजाब

पटियाला। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से रिहा हो गए हैं। नवजोत सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं। सिद्दू  के बाहर निकलने पर उनके समर्थकों ने पूरे जोश से उनका स्वागत किया। हालांकि सिद्धू की रिहाई में काफ़ी देरी हुई, जिसका कारण सिक्योरिटी पर फंसा पेंच माना जा रहा है।
    पहले उनकी रिहाई की बात सुबह 11 बजे और फिर 3 बजे कही गई, लेकिन उनको रिहा होने में शाम के 6 बज गए। उनके बेटे करण सिद्धू ने आरोप लगाया था कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। पूर्व विधायक नवतेज चीमा ने भी कहा था कि राज्य सरकार जानबूझ कर सिद्दू को रिलीज करने में देरी कर रही है।
सिद्धू की रिहाई में सिक्योरिटी पर फंसा पेंच.. वाई सिक्योरिटी मिलने से नाराज, मांगी जेड 
दरअसल नवजोत सिद्धू की रिहाई में सिक्योरिटी को लेकर पेच फस गया था। सूत्रों से पता चला है कि नवजोत सिद्धू को अब वाई सिक्योरिटी दी जा रही थी, जबकि जेल जाने से पहले उनके पास जेड सिक्योरिटी थी। सिद्धू जेड सिक्योरिटी की मांग पर अड़ गए हैं। उधर दूसरी तरफ पटियाला नगर निगम ने सिद्धू की रिहाई को लेकर शहर में सिद्धू के समर्थन में लगे बैनर उतारने शुरू कर दिए हैं।
    कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आने के बाद जेल रोड से दुखनिवारण साहिब के सामने से होते हुए लीला भवन व फिर फव्वारा चौक से यादविंदरा कालोनी में अपनी कोठी में जाएंगे। इस दौरान वह गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब व काली माता मंदिर में माथा टेकने के लिए नहीं रुकेंगे।
     दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व सिद्दू के बीच कुछ भी ठीक नहीं होने की बातें सामने आप रही है, लेकिन इस बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू की रिहाई से पहले एक ट्वीट कर उनका स्वागत किया। वड़िंग ने ट्वीट किया कि नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत है। जैसे ही आप सभी पंजाबियों की सेवा में सार्वजनिक जीवन शुरू करेंगे, आपसे जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *