आप सुप्रीमो व पंजाब के मुख्यमंत्री आज जालंधर में.. इन रास्तों पर जाने से करें परहेज 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

अगर आप इन रास्तों से आज निकलते है तो आपको हो सकती परेशानी…

टाकिंग पंजाब 

जालंधर। जालंधर में होने वाले लोकसभा उप चुनाव को लेकर सभी राजनितिक दलों के सुप्रीमो की आज कल जालंधर फेरी चल रही है। कभी कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा व कभी आप के बड़े नेता जालंधर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे है। आज इसी चुनाव के चलते आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री व उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर पहुंच रहे है।    इन दोनों नेताओं की जालंधर फेरी दौरान कुछ रास्तों को डायवर्ट किया गया है। अगर आप इन रास्तों से आज निकलते है तो आपको परेशानी हो सकती है। इस लोकसभा उप चुनाव के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जालंधर के साईंदास स्कूल में आम आदमी पार्टी की रैली को सम्बोधित करने जा रहे है। इस रैली को लेकर जहाँ पंजाब सरकार व आप ने पुख्ता प्रबंध किये है वहीं इस रैली को लेकर आप नेताओं व आप के वर्करों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  इसलिए रैली के चलते उस तरफ के सभी रूट बंद रहेंगे। इसलिए जिन लोगों को पटेल चौक, माई हीरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक की तरफ जाना है तो वे अपना रूट बदल लें क्योंकि रैली के चलते इन रूटों को बंद कर जाएगा। इन दोनों नेताओं के आने के कारण जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गईं है। यह दोनों नेता आज जालंधर में हो रही इस रैली में आप के लोकसभा उमीदवार सुशील कुमार रिंकू के लिए वोट मांगेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *