पवन कुमार गुप्ता ने की आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व आलाकमान नेताओं से मुलाकात

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

पवन गुप्ता ने जरनैल सिंह व मंत्री हरपाल सिंह चीमा संग सांझा किया राजनीतिक अनुभव

टाकिंग पंजाब 

जालंधर। पूर्व पार्षद पवन कुमार गुप्ता गत दिनों कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। उसी कड़ी में आज गुप्ता ने आप सुप्रीमो दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। गुप्ता ने केजरीवाल को गुलदस्ता बेट कर अभिनंदन किया, जिसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने गुप्ता का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

 

   इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता जी की जालंधर में एक अलग ही पहचान थी। उन्होंने कहा कि पवन गुप्ता के राजनीतिक अनुभव से पार्टी को आगामी लोक सभा उप चुनाव वे नगर निगम चुनाव में बहुत फायदा होगा। ऐसे अनुभवी व्यक्तियों के पार्टी में आने से पार्टी और भी मजबूती मिलेगी।

  इस दौरान पवन गुप्ता ने पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह वे मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात भी की व अपने राजनीतिक अनुभव को सांझा किया। पवन गुप्ता ने इन नेताओं को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर देंगे। इस दौरान विक्की शूर, जोबन प्रीत सिंह , अमन लाली , मनी पुजारा, चमन लाल भारद्वाज, गीतेश गुप्ता, डा विमल शर्मा, मिंटी हुरिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *