पुरानी रंजिश के चलते चली शहर में गोलिया .. गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

आज की ताजा खबर क्राइम

दोनों तरफ से हुई करीब 4 राउंड फायरिंग.. पुलिस ने ब्यान दर्ज कर की जांच शुरू

टाकिंग पंजाब

जालंधर। जिले में उप चुनाव के संंपंन होते ही क्राईम फिर से सिर उठाना शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में थाना 7 के अधीन आते गढ़ा क्षेत्र में देर रात गोलियां चल गई। यह गोलिया गैंगवार का हिस्सा मानी जा रही हैं व इस गैंगवार में एक युवक को चार गोलियां लगने की खबर है। इस घटना की वजह कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो इस क्षेत्र के रहने वाले युवक प्रेमा की वासू नामक युवक से कोई पुरानी रंजिश थी। कहा जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते प्रेमा पर कुछ दिन पहले हमला भी हुआ था लेकिन देर रात को फिर वासू ने साथियों के साथ मिल फिर से गोलियां चला दी।    बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक बल्लू नामक युवक भी घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। कहा जा रहा है कि उक्त युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों तरफ से करीब 4 राउंड फायरिंग हुई है। इस वारदात के बाद पुलिस ने बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियो की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अँजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *