आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल से मिले सांसद सुशील रिंकू.. केजरीवाल ने दी जीत पर बधाई

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

सुशील रिंकू के साथ पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी की केजरीवाल से मुलाक़ात..

टाकिंग पंजाब 

नई दिल्ली। जालंधर जिले में हुए लोकसभा के उप चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद आज आप के विजयी उमीदवार सुशील रिंकू आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल से मिलने पहुंचे। सुशील रिंकू के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। अरविन्द केजरीवाल ने सुशील कुमार रिंकू व भगवंत मान को इस जीत के लिए बधाई दी।   उन्होंने कहा कि यह जीत जालंधर के साथ साथ पंजाब की जनता की जीत है। सुशील रिंकू अब पंजाब व जालंधर के मसले लोकसभा में उठा उनका हल करवाएंगे। सुशील रिंकू ने अरविन्द केजरीवाल को विश्वास दिलाया कि वह जालंधर, पंजाब की जनता व पार्टी के उन पर जताये विश्वास को कभी टूटने नही देंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान पंजाब की कई मसलो पर बात भी हुई। इस दौरान अरविन्द केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे की राजनीती पर चर्चा भी की।

    आपको बता दें कि बीते शनिवार को आये लोकसभा उप चुनाव के नतीजों में आप के उमीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस की उमीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था। यह सीट पिछले कई सालों से कांग्रेस की रही है, लेकिन इस सीट पर काबिज कांग्रेस के सासंद संतोख चौधरी की मृत्यु की बाद खाली हो गईं थी। इस सीट की लिए हुए चुनाव में कांग्रेस से ही गए आप उमीदवार सुशील रिंकू ने जीत हासिल कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *