मुख्यमंत्री के लिखित आश्वासन के बाद डीसी आफिस कर्मचारियों ने की हड़ताल समाप्त 

आज की ताजा खबर पंजाब


6 जून 2023 को सरकारी कर्मचारियों से मिलेंगे सीएम .. कर्मचारियों ने किया कामकाज शुरू 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। अपनी मांगे न माने जाने के एवज में डीसी दफतर कर्मचारी यूनियन व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने 23 मई तक हड़ताल का ऐलान किया था। कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान करते हुए कहा था कि पूरे राज्य में डीसी दफ्तरों से लेकर अन्य सभी सरकारी दफ्तरों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर रहेगा, लेकिन अब पिछले 5 दिन से हड़ताल पर बैठे डीसी आफिस कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल से जनता को परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों से मिलने का समय तय कर दिया है।       पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखित रूप से डीसी कर्मचारी यूनियन के साथ 6 जून 2023 को मीटिंग रखने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद पंजाब भर के सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। पहले मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन इस बात से ही खफा थी कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने मीटिंग का समय देकर भी उनके साथ मीटिंग नहीं की थी, लेकिन अब लीखित में आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इस बारे में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल का कहना है कि डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की पिछले काफी समय से पैंडिंग पड़ी है। हम इस बारे में कईँ बार सरकार को बता चुके हैं व सीएम ने उन्हें चुनाव के बाद मिलने का वादा भी किया था, लेकिन उनके न मिलने के कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा है।      कर्मचारियों की अहम मांगों को लेकर सीएम मान के दफ्तर से डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब को 6 जून 2023 को पंजाब भवन में पैनल मीटिंग का पत्र जारी किया गया है। नंगल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक में डीसी कार्यालयों के कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक का लिखित पत्र मिलने के बाद सभी डीसी कार्यालयों में कलम छोड़ हड़ताल समाप्त कर कार्यालयों में पहले की तरह कामकाज शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों की हड़ताल होने से लोगों के कईँ काम रूक गए थे, जिससे जनता को काफी परेशानी हो रही थी। इस हड़ताल के खत्म होने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है, लेकिन इस हड़ताल का सारा दारोमदार अब 6 जून में होने वाली सीएम के साथ मीटिंग पर टिक गया है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *