किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना

आज की ताजा खबर पंजाब

लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा व यहां पर किसी भी वाहन की पर्ची नहीं कटने दी जाएगी- किसान नेता

टाकिंग पंजाब

लुधियाना। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल (लुधियाना) पर अपना धरना लगाते हुए टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते कहा कि हमारी यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सूरजमुखी के एमएसपी रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई। वहीं राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
       उन्होनें आगे कहा कि आज हमारी यूनियन तबतक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जबतक चंढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी। बता दें कि बीते दिन प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा था कि जब तक हमारी सूरजमुखी को एमएसपी पर खरीदने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा।
      चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन से बातचीत हो रही है लेकिन सरकार के जवाब देने की वजह से वह भी बेबस हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसानों को बराड़ा चौक पर रोकने के इंतजाम लिए थे। बराड़ा चौक पर दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वहां पर व्रज वाहन को भी तैनात कर रखा था, ताकि आगे बढ़ते किसानों को पानी की बौछार से रोका जा सके। मगर किसानों ने मारकंडा पुल की तरफ से हाईवे जाम कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *