गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में 9 बजे अदा होगी बकरीद की नमाज

आज की ताजा खबर धर्म

ईदगाह के प्रधान नासिर हसन सलमानी व कलीम आजाद ने जारी किया टाईम टेबल
टाकिंग पंजाब

जालंधर। बकरीद की नमाज शहर की अलग अलग जगहों पर मनाई जा रही है। बकरीद की नमाज शहर में किस जगह पर किस समय पर होनी है, इस बारे में ईदगाह के प्रधान नासिर हसन सलमानी व कलीम आजाद ने टाईम टेबल जारी किया। ईदगाह के प्रधान नासिर हसन सलमानी व कलीम आजाद ने कहा कि गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज 9:00 बजे अदा की जाऐगी।
   इसके अलावा  मस्जिद बिलाल अशोक नगर में 8:00 बजे, दानिशमंदा मस्जिद उम्र में 7.45 बजे, जनता कॉलोनी में 9:00 बजे, फातिमा मस्जिद 7:30 बजे, मस्जिद बूटा मंडी में 7:30 बजे, मस्जिद नूरपुर में 8:00 बजे, मुस्लिम कॉलोनी में 7:30 बजे, मस्जिद फिरदौस कचहरी वाली में 8:00 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद की नमाज का टाईम टेबल जारी करते समय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य व प्रधान ईदगाह जालंधर नासिर सलमानी ,पूर्व वर्कर बोर्ड मेंबर कलीम आजाद, नसीम सलमानी, वाजिद सलमानी, कलीम सलमानी, प्रधान लियाकत अली शौकत अली, सद्दाम अली गयूर सलमानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *