पंजाब सरकार ने पंजाब के सरकारी दफ्तरों का बदला समय…. अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे दफ्तर…

आज की ताजा खबर पंजाब

वहीं, बाढ़ की स्थिति पर संदेश देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने की लोगों से शांत रहने की अपील…

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। भारी बारिश के चलते पूरे देश में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। पंजाब में इन हालातों के बीच पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदलते हुए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कर दिया है। पंजाब के सरकारी दफ्तर पहले सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे खुलते थे। बदला हुआ समय 17 जुलाई से प्रभावी होगा। इस बीच पंजाब में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने 2 जिलों बठिंडा और मानसा में अगले तीन घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में दोबारा से बारिश के आसार बन रहे हैं, यदि यह एक बार फिर बे-काबू हुई तो हिमाचल के साथ-साथ एक बार फिर पंजाब में भी हालात खराब हो सकते हैं।
    वहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बाढ़ की स्थिति पर संदेश देते हुए लोगों से शांत रहने की अपील की है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में स्थिति अब कंट्रोल में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पंजाब के दौरे पर हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं। बीते दिन उन्होंने गांवों का दौरा किया था और आज वह फिरोजपुर व जालंधर में पहुंचे हैं। एनडीआरएफ और आर्मी के साथ को-आर्डिेशन के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है और मुख्यमंत्री खुद पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की रिपोर्ट ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *