पंजाब में भाजपा ने किए 17 कोर कमेटी, 6 स्पेशल कमेटी व 9 फाइनेंस कमेटी के सदस्य नियुक्त 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
जालंधर से मनोरंजन कालिया व सरबजीत सिंह मक्कड़ को भी मिली जिम्मेदारी..
टाकिंग पंजाब
पंजाब में सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से भाजपा पंजाब में अपना जनाधार बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा हाईकमान पंजाब को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है, जिसके चलते भाजपा पंजाब में नेताओं को कईं अहम पद सौंप रही है। इसी के चलते इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से परामर्श कर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा 17 कोर कमेटी, 6 विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा 9 प्रदेश फाईनांस कमेटी के सदस्यों की घोषणा की गई है।
  इस कोर कमेटी में अश्वनी शर्मा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, सोम प्रकाश, अश्वनी रॉय खन्ना, राणा गुरमीत सोढ़ी, जसविंदर ढिल्लों, फतेहजंग बाजवा और विजय सांपला सहित अन्य नाम शामिल है। इससे पहले भी भाजपा हाईकमान ने पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के चलते पंजाब के कईँ नेताओं को कईं अहम जिम्मेदारीयां सौंपी हैं।
  ​इस लिस्ट के मुताबिक जालंधर सैंट्रल से विधायक रहे मनोरंजन कालिया व अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए सरबजीत सिंह मक्कड़ को भी जिम्मेदारी दी गई है। जालंधर के इन नेताओं को चुने जाने पर इन नेताओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। जालंधर में भाजपा के कार्यकर्ता जो काफी समय से मायूस दिखाई दे रहे थे, इन नियुक्तियों के बाद फिर से खिले खिले नजर आ रहे हैं। पढिए लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *