सेंट सोल्जर छात्रों ने पेपर बैग डे पर से नो टू प्लास्टिक का दिया संदेश

आज की ताजा खबर शिक्षा

स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने छात्रों को पेपर बैग इस्तेमाल करने के लिए किया प्रेरित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से वल्र्ड पेपर बैग डे मनाया गया। इस संबंधी आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ ने पेपर बैग तैयार कर से नो टू प्लास्टिक का संदेश दिया। इस अवसर प्रिंसिपल सतविंदर कौर अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि विश्व पेपर बैग दिवस (या पेपर बैग दिवस) दुनिया भर में प्लास्टिक की थैलियों पर पेपर बैग के दैनिक उपयोग की पुष्टि करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
     स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने कहा कि प्लास्टिक के कारण होने वाले प्रदूषण और इससे प्राकृतिक पर्यावरण को होने वाले गंभीर खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। प्लास्टिक कचरे को सडऩे में हजारों साल लगते हैं। इसलिए सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभावों को समझना जरूरी है। निस्संदेह पेपर बैग का उपयोग हमारे ग्रह को भावी पीढिय़ों के लिए संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आधारशिला है क्योंकि पेपर बैग बायोडिग्रेडेबल हैं। उन्होंने समूह स्टाफ ओर छात्रों को प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *