इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों पर ज़ोनल खेल मुकाबलों में बरसा सोना… हासिल किए कई गोल्ड मैडल

शिक्षा

चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने ज़ोनल मुकाबलों में शानदार सफलता के लिए कोच व विद्यार्थियों के दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित ज़ोनल खेल मुकाबलों में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने ज़ोन- 2, 4 व 7 में शानदार प्रदर्शन किया है। इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन अंडर-17 वर्ग में लड़कों की टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल व अंडर -14 वर्ग में लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा खो-खो अंडर-19 वर्ग में लड़कों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल व लड़कियों की टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीता है।        इसी तरह हैंडबॉल में अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। बास्केटबॉल में अंडर-14 वर्ग में लड़कियों की टीम ने द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। क्रिकेट में भी अंडर-14 वर्ग में लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। इसी तरह इनोसेंट हार्टस लोहारां ने अंडर 14, 17 व 19 वर्ग में लड़कियों की टीम ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल, अंडर -19 वर्ग में लड़को ने दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल व अंडर 14 व 17 वर्ग में लड़कों की टीम ने तीसरे स्थान पर रहकर ब्रोंज मेडल हासिल किया है।       खो-खो में अंडर-19 वर्ग में लड़कियों ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। अंडर -17 वर्ग में लड़कियों ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता वहीं अंडर -19 वर्ग में लड़कों ने तृतीय स्थान हासिल कर ब्रोंज मेडल जीता। क्रिकेट में अंडर-14 वर्ग में लड़कों ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया तथा अंडर-17 वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीता। जबकि अंडर-17 लड़कियों ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।        इनोसेंट हार्टस नूरपुर रोड अंडर-14,17,19 वर्ग में लड़कियों की टीम ने वॉलीबॉल में गोल्ड मेडल, अंडर-17,19 वर्ग में लड़कों की टीम ने हैंडबॉल में गोल्ड मेडल जीता है। अंडर-14,17 वर्ग में लड़के तथा लड़कियों की टीम ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल हासिल किया। इनोसेंट हार्टस कपूरथला रोड कैम्पस में अंडर-17 वर्ग में नमन शर्मा ने हैंडबॉल में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने ज़ोनल मुकाबलों में शानदार सफलता के लिए स्पोर्ट्स अध्यापकों तथा एचओडी को उनकी मेहनत के लिए बधाई देकर उत्साहित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *