ठाकुर राम नारायण कॉलेज मुंबई ने जीती नैशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता

शिक्षा

विजेता टीम को 11000 ईनाम व सम्मान चिन्ह के साथ किया गया सम्मानित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। देश के 25 राज्यों व यूनियन टेरिटरीज का प्रतिनिधित्व करने वाली 64 टीमों से आयोजित 2 दिवसीय 12वें स्वर्गीय श्री आरसी चोपड़ा मेमौरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में ठाकुर राम नारायण कॉलेज ऑफ़ लॉ मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने रनर उप स्थान प्राप्त किया। इसके साथ अनेहा श्रॉफ, तेजविंदर सिंह को बेस्ट मूटर चुना गया। पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11000 ईनाम और सम्मान चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया रनर उप को 5100 का ईनाम व सम्मान चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।      इस प्रतियोगिता में कत्ल केस का मुद्दा दिया गया था, जिसमें सभी ने अपना पक्ष पेश किया। प्रतियोगिता की कार्यवाही जस्टिस एमएस चौहान (पूर्व जज, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट), जस्टिस कुलदीप सिंह (पूर्व जज, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट) के बेंच अधीन की गई। इस दौरान जस्टिस एमएस चौहान ने कहा कि आत्मविश्वाश, क्षमता, जज़्बा, और निरंतर प्रयास की प्रैक्टिस है, जो कि छात्रों को कॉलेज में ही एक बेहतरीन तुजुर्बा देता है।       इसकी अध्यक्षता सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा की गई। आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एससी शर्मा द्वारा गया। सेंट सोल्जर द्वारा राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता करवाने के लिए सराहना की और सभी छात्रों को भविष में अच्छे कानून का निर्माण करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *