सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में यूनाइटेड इंडिया 2023 के साथ भारत की विविध संस्कृतियों का मनाया गया जश्न

Uncategorized

सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने की आयोजन की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने एक अंतर-विभागीय सांस्कृतिक उत्सव “यूनाइटेड इंडिया 2023″ का आयोजन किया। भारत के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 संगठनों ने इस भव्य उत्सव में भाग लिया, जिसमें भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर ने केरल का क्ल्चर प्रस्तुत किया, सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने मॉडलों, वास्तविक जीवन की प्रतिकृतियों, नृत्य, वेशभूषा और स्वादिष्ट व्यंजनों का उपयोग करके महाराष्ट्र का शानदार ढंग से प्रतिनिधित्व किया।      इस सांस्कृतिक उत्सव का मुख्य फोकस छात्रों की उत्साही भागीदारी थी जिन्होंने उत्साहपूर्वक अपने चुने हुए राज्यों के अनूठे पहलुओं को प्रस्तुत किया। उनकी कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और समर्पण वास्तव में सराहनीय था। कार्यक्रम का समापन विजेताओं की घोषणा के साथ हुआ, फैशन डिजाइन विभाग ने उत्तर प्रदेश के चित्रण के लिए पहला स्थान जीता, होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग ने ओडिशा के प्रतिनिधित्व के लिए दूसरा स्थान हासिल किया।       सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलतापूर्वक तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर; प्रबंध निदेशक डा. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह; कोर टीम सदस्य तनिका चन्नी, अनुसंधान एवं नियोजन निदेशक डॉ. धामी, संकाय सदस्य और उत्साही छात्र उपस्थित थे।       सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यूनाइटेड इंडिया 2023 ने हमारे देश की संस्कृति को प्रदर्शित किया। वह भारत को अद्वितीय बनाने वाली और विविधता में एकता का उदाहरण पेश करने वाली विविध संस्कृतियों का जश्न मनाने में छात्रों के उत्साह और समर्पण देख के ख़ुशी ज़ाहिर की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *