सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स ने मनाया करवाचौथ का त्यौहार

शिक्षा

प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने अध्यापिकायों को किया सन्मानित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा मास्टर गुर्बन्ता सिंह मार्ग स्कूल में करवाचौथ सेलिब्रेट किया गया जिसमें प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित हुई। प्रतियोगिता में अध्यापिकायों ने चूड़े वाली बाह, मेहँदी सोहागन दी चाँद और पिया आदि गीतों पर डांस और मॉडलिंग पेश की। जिसमें अध्यापिका शीना को मिसिज़ करवाचौथ, हिमांशी ने दूसरा स्थान, नरिंदर कौर ने तीसरा स्थान, प्रियंका खन्ना को बेस्ट मेकअप, नेहा को बेस्ट पोशाक, कमलजीत कौर को बेस्ट हेयर चुना गया।       प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने सभी विजय रही अध्यापिकायों को सन्मानित कर उन्हें बधाई दी। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने देते हुए करवाचौथ के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाऐं अपने पति की लम्बी उम्र के निर्जला व्रत रखती है। इस दिन भगवान शिव, देवी पार्वती, श्री गणेश, कार्तिके तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *