पंजाब में शराब पॉलिसी को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब सरकार पर तीखा वार…

आज की ताजा खबर पंजाब

इस शराब पॉलिसी को लीडर चला रहे हैं… एक आरसी पीने वाली है तो दूसरी आरसी चलाने वाली भी है- नवजोत सिंह सिद्धू

टाकिंग पंजाब

पटियाला। पंजाब में चलाई जा रही शराब पॉलिसी को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिद्धू ने शराब पॉलिसी को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि मैं इस पॉलिसी को नाम दे रहे हैं, चोरी और सीना जोरी। पहले चोरी की और फिर उसे सही साबित करने के लिए सीना जोरी हो रही है। इस पॉलिसी से पहले 7860 करोड़ की सेल थी व एक्साइज का मुनाफा 3378 करोड़ था। नई पॉलिसी लागू हुई व सेल 13500 करोड़ की हो गई और मुनाफा 312 करोड़ का हो गया।        उन्होनें आगे कहा कि आसान भाषा में समझते हैं, पहले 530 की बोतल आती थी। प्राइवेट को 33 रुपए और 330 रुपए सरकार को आते थे। नई पॉलिसी लागू होते ही 30 रुपए दाम बढ़ गया और बोतल 560 रुपए की आने लगी। इतना ही नहीं, इससे स्टेट को सिर्फ 8 रुपए मिले और प्राइवेट को 363 रुपए मिलने शुरू हो गए। यही कुछ पंजाब में हो रहा है। इतना ही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कहा कि मैं सीएम मान की इज्जत करता हूं, वे मेरा छोटा भाई है। लेकिन जवाब देना होगा।        आज तक उन्होंने 300 सवाल पूछे, लेकिन जवाब एक का भी उन्हें नहीं मिला है। एक अधिकारी की लिखित स्टेटमेंट हैं जिसमें उसने कहा कि उनके मंत्री ने सिसोदिया साहब के घर में बैठ साइन किए। इस शराब पॉलिसी को लीडर चला रहे हैं। एक आरसी पीने वाली है तो दूसरी आरसी चलाने वाली भी है। उन्होनें आगे कहा कि जो कमाया किक्रेट खेल कमाया है। अब तो मेरे कई खाते बंद हो चुके हैं। इसलिए वे किसी से नहीं डरते। पंजाब के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।       पंजाबियों का पैसो जेबों में नहीं जानें देंगे। सिद्धू ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि तामिलनाड़ू 44598 करोड़, कर्नाटका 30 हजार करोड़, तिलंगाना 31 हजार करोड़ और केरला 16000 करोड़ कमा रहा है जबकि पंजाब में खपत अधिक होने पर भी कमाई 3500 करोड़ की है। तिलंगाना व पंजाब दोनों साल 2002 में 2000 करोड़ कमाते थे। अब वे 44000 करोड़ कमा रहा है और हम वहीं खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *