वीर बाल दिवस पर पीएम मोदी ने माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी व चारों साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि…

आज की ताजा खबर देश धर्म

हम भारतीयों ने स्वाभिमान के साथ अत्याचारियों का सामना किया व हमारे पूर्वजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है- पीएम मोदी

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को याद करते हुए कहा कि आज सारा देश वीर साहिबजादों को याद कर रहा है व वीर बाल दिवस शौर्य की याद दिलाता है। पिछले साल देश ने पहली बार वीर बाल दिवस मनाया था व पूरे देश ने भाव विभोर होकर साहेबजादों को सुना था। वह भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने का प्रतीक हैं। शौर्य की पराकाष्ठा के लिए कम आयु मायने नहीं रखती।       पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी व उनके चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि अप्रित करते हैं। हम भारतीयों ने स्वाभिमान के साथ अत्याचारियों का सामना किया व हमारे पूर्वजों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। पीएम मोदी ने गुरू जी व साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनों के लिए जीने के बजाय देश के लिए मरना पसंद किया। आज हम अपनी विरासत पर गर्व कर रहे हैं। देश गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है व हमें पंच प्रणों पर चलना होगा। वीर बाल दिवस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाने लगा है।        साहेबजादों को अब दुनिया जानेंगी व चमकौर व सरहिंद की लड़ाई इतिहास में मिसाल है कि जब अन्याय व अत्याचार का घोर अंधकार था, तब भी निराशा को हावी नहीं होने दिया। आज के भारत के लिए साहिबजादों का बलिदान प्रेरणा है। बता दें कि वीर बाल दिवस के मौके पर सरकार नागरिकों विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के साहस की कहानी बता रही है। इतना ही नहीं, साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व फतेह सिंह के जीवन व बलिदान पर एक डिजिटल प्रदर्शनी देशभर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में प्रदर्शित की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *