पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की तरफ से निकाली जा रही न्याय यात्रा पर कसा तंज…

आज की ताजा खबर पंजाब

कांग्रेसी जेल में बंद अपने लीडर को तो झूठे मामले में न्याय दिला नहीं पा रहे हैं, देश को क्या न्याय दिलाएंगे- सुनील जाखड़

टाकिंग पंजाब

फगवाड़ा। केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश व समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश की ओर से फगवाड़ा के दशहरा ग्राउंड में 1100 नवजन्मी ब​च्चियों की लोहड़ी मनाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ मुख्य अति​थि के रूप में पहुंचे। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की तरफ से निकाली जा रही न्याय यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होनें कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी जेल में बंद अपने लीडर को तो झूठे-बोगस मामले में न्याय दिला नहीं पा रहे हैं, देश को क्या न्याय दिलाएंगे।      कह रहे हैं कि 7000 किलोमीटर यात्रा निकालकर देश को न्याय दिलाकर रहेंगे, ये लोग देश को न्याय क्या दिलाएंगे, जो अपने जेल में बैठे लीडर को ही न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। सबको मालूम हैं कि सुखपाल सिंह खैहरा पर झूठा-बोगस केस बनाकर जेल में बंद किया गया है। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि जो कोई भी गलत कर रहा है, उसका विरोध करना बनता है। हर कोई अपनी-अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भाजपा का एक सैद्धांतिक स्टैंड है जबकि आज विपक्षी दलों में कोई भी सैद्धांतिक स्टैंड नहीं रखता है।      जो आदमी पंजाब के हक की बात करता है, बोलता है तो उसे जेल में डाला जा रहा है। उन्होनें कहा कि बेशक सुखपाल खैहरा अलग पार्टी में हैं लेकिन वह उनकी इज्जत करते हैं क्योंकि वह गलत को गलत बोलते हैं और पंजाब के हित की बात करते हैं। विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन खैहरा मौजूदा सरकार की काली करतूतों को उजागर कर रहे थे इसलिए उनके साथ सरासर धक्का हो रहा है। अब राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेसी न्याय यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं। इनको देश को न्याय दिलाने की बात करने से पहले अपने लीडरों को न्याय दिलाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *