जालंधर स्मार्ट सिटी घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय आवास व शहरी विकास कार्य मंत्री को लिखा पत्र…

आज की ताजा खबर पंजाब

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने पत्र में लिखा, स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा खर्च करने में अधिकारियों, ठेकेदारों व नेताओं ने मिलकर बड़ा घोटाला किया…

टाकिंग पंजाब

जालंधर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कुछ दिन पहले जालंधर के बीजेपी नेताओं से मीटिंग करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जांच करवाने के लिए बीजेपी जालंधर के प्रधान व पूर्व पार्षद सुशील शर्मा ने उन्हें लिखित शिकायत दी थी। अब इस लिखित शिकायत को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय आवास व शहरी विकास कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर जालंधर स्मार्ट सिटी घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने का आग्रह किया है।     केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय आवास व शहरी विकास कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भेजे पत्र में लिखा कि केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत पंजाब सरकार के मध्य से जालंधर को विकास कार्य कराने के लिए एक हजार करोड़ की राशि मंजूर की गई थी जिसमें बड़ा घोटाला किया गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा खर्च करने में अधिकारियों, ठेकेदारों व नेताओं ने मिलकर बड़ा घोटाला किया है। उन्होनें आगे लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी फंड का भी गलत इस्तेमाल किया गया।         केंद्र सरकार ने जालंधर शहर के लोगों को अच्छी सुविधाएं, साफ पानी, अच्छी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सिस्टम, स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए करीब 1000 करोड़ रुपए की ग्रांट दी थी लेकिन इतना पैसा शहर में लगाया नहीं गया। नगर निगम के कुछ अधिकारी, ठेकेदार व राजनीतिक दलों के नेताओं की मिलीभगत के कारण विभिन्न योजनाओं को अलग-अलग तरीके से अपने हिसाब से बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *