कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की होगी आज से शुरूआत… भाजपा ने कसा तंज

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

मणिपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी समेत अन्य नेता.. कांग्रेस बोली, ऐतिहासिक होगी यह यात्रा
टाकिंग पंजाब
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू हो रही है। यात्रा के लिए राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं व थोड़ी देर बाद राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल से यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मणिपुर के लिए रवाना हुए हैं।
   पहले खराब मौसम के चलते इंडिगो की विशेष फ्लाइट में देरी हुई। आखिरकार कांग्रेसी नेता फ्लाइट से इंफाल के लिए रवाना हो गए हैं और वहां पहुंचने के थोड़ी देर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो जाएगी। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि ‘यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। इस यात्रा में शब्द न्याय भी जोड़ा गया है। इस यात्रा में लाखों लोग जुड़ेंगे व अपने नेता का साथ देंगे। कांग्रेस की इस न्याय यात्रा को लेकर जहाँ कांग्रेस काफ़ी उत्साह में नजर आ रही है, वहीं विपक्ष ने इस यात्रा को ढोंग बताया है। भाजपा के नेताओं ने तो इस यात्रा पर तंज भी कसा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा का तंज
   भाजपा नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा राहुल गांधी मणिपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन बीते 60 सालों को अगर पीएम मोदी के 9-10 सालों से तुलना करें तो कांग्रेस के कितने प्रधानमंत्रियों ने उत्तर पूर्व का दारौ किया? पीएम मोदी बीते नौ सालों में 60 बार वहां जा चुके हैं। मोदी सरकार के मंत्री 400 से ज्यादा दौरे कर चुके हैं। इंटरनेट, हाइवे, एयरपोर्ट, रेलवे का निर्माण तेज रफ्तार से हो रहा है। उत्तर पूर्व में 9 एयरपोर्ट से बढ़कर 17 हो गए हैं। 100 सालों के बाद नगालैंड में दूसरा रेलवे स्टेशन खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *