कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की देखरेख में कांग्रेसीयों ने दिया ईडी दफ्तर में धरना

पॉलिटिक्स

बदले की राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है, भारतीय जनता पार्टी को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत – राजा वड़िंग

टाकिंग पंजाब

जालंधर। ईडी अब भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट एजेंसी बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण एजेंसी का राजनीतिकरण कर दिया है। मोदी सरकार अपने राजनीतिक हित पूरे करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है। इन बातो का प्रग्टावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जालंधर में ईडी दफ्तर के बाहर किए गए प्रर्दशन दौरान किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी का नोटिस मिलने से भड़के कांग्रेसी नेताओं ने जालंधर के ईडी दफ्तर के बाहर धरना प्रर्दशन भी किया। धरने का नेतृत्व कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले के पीछे ईडी लगा देती है, लेकिन कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार की हर धक्केशाही का जवाब दिया जाऐगा। उन्होंने कहा कि समय आएगा इनसे पूरा हिसाब लिया जाएगा। अंग्रेजों को भी गलतफहमी थी कि वह सदा के लिए भारत पर काबिज हो गए हैं लेकिन उन्हें लोगों ने जलील करके भगाया था उन्होंने कहा कि बदले की राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है व भारतीय जनता पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

 

इस दौरान कांग्रेस की अंदरूनी कलह भी सामने आ गई। इस धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ता मंच की तरफ बढे तो कैंट से विधायक परगट सिंह ने उन्हें रोक दिया। परगट सिंह के रोकने के बाद भी यह कार्यकर्ता मंच की तरफ धक्का देते हुए बढ गए चो विधायक गुस्से में आ गए। इस बात से गुस्साए परगट सिंह, विधायक बाबा हैनरी व मेयर जगदीश राजा आगे से उठकर सबसे पीछे जा बैठे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *