India No.1 News Portal

इसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा व मजदूर संघ ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया है। इसमें गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने को कहा गया है। इस कॉल की वजह से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बाजार बंद नजर आ रहे हैं व रोडवेज की बसें भी नहीं चल रही हैं। मामला बढ़ता जा रहा है, क्योंकि किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी है। वहीं सूत्रों की माने तो सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे।
अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। फिलहाल सरकार के आश्वासन के बाद भी किसान अपना अंदोलन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार इनकी मांगे नहीं मान लेती, यह अंदोलन जारी रहेगा। किसानो के इस अंदोलन के चलते यातायात व रेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in