India No.1 News Portal
नशे व जुए का कारोबार करने वालों को भी चरणजीत सिंह चन्नी ने दी चेतावनी…
चन्नी ने कहा कि सत्ता में आते ही उन्होंने सबसे पहले यही कारोबार बंद करवाने है। अपनी चुनावी प्रचार के तहत जालंधर के अली-पुली मोहल्ला में पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जालंधर वासियों की ओर से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन कुछ लोगों से यह बर्दाशत नहीं हो रहा है।
चन्नी ने कहा कि हार के डर से विपक्ष उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी गन्दी हरकते नही करता, जिसको जो इल्जाम लगाना है लगा ले। मैं किसी बात का कोई जवाब नहीं देना चाहता, लेकिन मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। अमृता वडिंग के मामले में उन्होंने कहा कि जब अमृता वडिंग माफी मांग ली तो आगे बोलने को क्या बचा है।
आपको बता दें कि बीते दिनों चरणजीत सिंह चन्नी की ताश खेलने की वीडियो वायरल हुई थी जिस पर विपक्षी के उम्मीदवारों ने काफी ब्यानबाजी की थी। उनकी ब्यानबाजी का जवाब देते हुए ही आज चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं ऐसी गंदी हरकत नहीं करता हूं बल्कि मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और मैं किसी बात का कोई जवाब नहीं देना चाहता।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in