10 से 16 जून तक अपाहिज आश्रम में लगाया जाएगा आँखों की जाँच का निशुल्क कैंप

आज की ताजा खबर स्वास्थय

कैंप में डायबिटीज सप्ताह में आँखो की जाँच निशुल्क- संस्थापक अध्यक्ष तरसेम कपूर

टाकिंग पंजाब

जालंधर। लोगों की सेवा हेतु तत्पर रहने वाले अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट की तरफ से आँखों की जाँच का फ्री कैंप लगाया जा रहा है। इस बारे में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ने तरसेम कपूर बताया कि डायबिटीज (शुगर) सप्ताह हर साल जून के महीने में मनाया जाता है और इस साल यह 10 से 16 जून तक मनाया जाएगा।        अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट अस्पताल में लोगों को डायबिटीज (शुगर) के प्रभाव से आँखों के होने वाली शिकायतों के बारे में जागरूक किया जायेगा। इसके लिए संस्था द्वारा 10 से 16 जून तक आँखों के रेटिना (परदे) की जाँच सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक निशुल्क की जाएंगी। इस विषय में जानकारी देते हुए डॉ गगनदीप सिंह DNB आई सर्जन (रेटिना स्पेशलिस्ट) ने बताया आँखो के परदे में शुगर के कारण होने वाली सूजन तथा आँखो के परदे में होने वाले छेद से लोग अपनी नजर भी खो सकते है।               इस कैंप द्वारा लोगो को निशुल्क रेटिना (परदे) की जाँच की सुविधा से प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को दवाई तथा जरुरी देखभाल बता कर उनकी आँखों की रोशनी को बचाया जा सकता है। वरिष्ठ डॉ जगदीप सिंह MS आई सर्जन ने बताया की शुगर बीमारी की शिकायत जो की आज हर तीसरे यक्ति को है उन्हें अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। नियमित जाँच से वह अपने आँखो की रोशनी बचाव करके अपने आप को अंधेपन से बचा सकते है।         संस्था के को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने बताया की मधुमेय (शुगर ) की समस्या जो आज इतनी आम बात हो चुकी है की जिसके कारण लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते तथा अपना नियमित ईलाज नहीं करवाते जिस कारण समस्या अधिक होने से बाद में उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।           डायबिटीज (शुगर) सप्ताह में संथा द्वारा मरीजों को इस बीमारी से होने वाली दिकक्तों से जागरूकता बढ़ाने तथा उनको जीवनशैली में बदलाव को प्रोत्साहित करके इस बीमारी के जोखिम को कम करना है। संजय सभरवाल (जनरल सेक्रेटरी) तथा ललित भल्ला (फाइनेंस सेक्रेटरी) ने सभी से इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने के अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *