आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी पंजाब के मुख्यमंत्री को धमकी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कहा, खालिस्तान का विरोध करने पर पूर्व मुख्यंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा उनका हश्र

टाकिंग पंजाब

संगरूर। जब से आम आदमी की सरकार पंजाब में आई है, तभी से प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस पंजाब में आंतक फैलाने की धमकी दे रहा है। इस बार तो इस संगठन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है कि खालिस्तान का विरोध करने पर उनका हश्र भी पूर्व मुख्यंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके पंजाब के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है।


दरअसल संगरूर लोक सभा उपचुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शहर दौरे से पहले शहर के प्राचीन मंदिर श्री महाकाली देवी के पिछले मुख्य गेट व दीवारों पर रविवार रात खालिस्तानी नारे लिख दिए गए। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने तुरंत ही मंदिर के गेट व दीवारों पर लिखे नारों पर पेंट करवा कर इसे मिटा दिया। नारों को तो मिटा दिया गाया लेकिन आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई है। एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा की भी फुटेज चेक की जाएगी। घटना को जिस किसी ने भी अंजाम दिया, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *