अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान संग किया संगरूर में रोड शो

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

सीएम भगवंत मान दो बार रह चुके हैं संगरूर से सासंद, लेकिन मूसेवाला की हत्या के कारण लगाना पड़ रहा है जोर

टाकिंग पंजाब

संगरूर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पंजाब पहुंचने पर सीएम भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होनें पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ संगरूर से बरनाला तक रोड शो निकाला व संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी का प्रचार किया। संगरूर से आप ने जिला इंचार्ज गुरमेल सिंह को टिकट दी है। देश भर में आम आदमी पार्टी के पास यही इकलौती लोकसभा सीट थी, जो भगवंत मान के इस्तीफे के बाद खाली हो गई है। इसे बचाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। सीएम भगवंत मान संगरूर लोकसभा में ही डटे हुए हैं। वह लगातार 2 बार यहां से सांसद रहे हैं।

इसके अलावा पंजाब सरकार के मंत्री भी यहां प्रचार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस सीट को बचा पाते हैं या नहीं ? देखा जाए तो संगरूर से दो बार सासंद रह चुके भगवंत मान के चलते यह सीट आप के खाते में जाना माना जा रहा है लेकिन पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पार्टी की थोड़ी बहुत मुश्किलें बढ़ी हैं। इसी के चलते अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान को यह सीट जीतने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा है इस के बावजूद सूत्रों की मानें तो यह सीट आप की झोली में गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *