India No.1 News Portal
पाँच सदस्यीय भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश
आज की भूख हड़ताल में डॉ. सलोनी शर्मा (एग्जीक्यूटिव मेंबर, एचएमवी यूनियन), पूर्णिमा (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. श्वेता (एग्जीक्यूटिव मेंबर, एचएमवी यूनिट), डॉ. जीवन (असिस्टेंट प्रोफेसर), और सविता महिंदरू (असिस्टेंट प्रोफेसर) शामिल रहे। यह उल्लेखनीय है कि एचएमवी कॉलेज को स्वायत्त (ऑटोनॉमस) संस्था बनाए जाने संबंधी मैनेजमेंट की कोशिशों को विफल करने के लिए एचएमवी यूनिट डटकर विरोध कर रहा है। डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, नई दिल्ली में 4 मई 2025 को होने वाली मीटिंग में ऑटोनॉमी के फैसले को रद्द किए जाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। हर दिन पाँच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यदि डीएवी कॉलेजेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली ने ऑटोनॉमी संबंधी कोशिशें रद्द नहीं कीं, तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in