पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चढने जा रहे हैं घोड़ी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

डा. गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं शादी, आप प्रमुख केजरीवाल भी होंगे इस शादी में शामिल

टाकिंग पंजाब

चंडीगड़। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद आप कार्यक्रताओं व पंजाब वासियों के लिए एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनपसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल घोड़ी चढने जा रहे हैं। जी हां, पंजाब में घोड़ी चढने का मतलब शादी होता है व पंजाब के मुख्यमंत्री कल चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान डा. गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान  जो कि 48 साल के हैं, की यह दूसरी शादी है। इससे पहले भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है व उनके दो बच्चे हैं। भगवंत मान की पहली पत्नी व दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं
  कुछ समय पहले भगंवत मान ने कहा था कि उनकी पहली पत्नी के साथ उनका तलाक कोई ज्यादा टकरार के साथ नहीं हुआ था। मैने उस समय जो भी मेरी संपंति थी, अपने बच्चों के नाम कर दी थी। माना जा रहा है कि भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे व इसमें बहुत खास लोग ही शामिल होंगे। इससे पहले भगवंत मान का उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर के साथ  2016 में तलाक हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *