आपकी जिंदगी आसान बना सकते यह सरकारी एप

आज की ताजा खबर टेक ज्ञान

डिजिलॉकर, एम-परिवाहन, माय जीओवी आदि एप सुलझा सकते हैं आपकी समस्याएं

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। यदि आप किसी सरकारी एप्स की तलाश में हैं जो आपके जीवन से जुड़ी छोटी- बड़ी समस्याओं को सुलझा सके, तो आपको कई सारे काम के एप्स मिल सकते हैं। हालांकि इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि भारत सरकार के पास अपना एप स्टोर भी है जो कि गूगल के प्ले-स्टोर व एपल के एप स्टोर का मुकाबला करता है। आज हम आपको कुछ सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आ सकते हैं।

1) डिजिलॉकर : डिजिलॉकर एप लोगों के लिए बहुत ही काम का एप है। इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही साथ कॉलेज के सर्टिफिकेट भी इसमें सेव करके रख सकते हैं।  इससे लोगों को हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

2) ई-पाठशाला एप : ई-पाठशाला एप को एनसीआरटी द्वारा तैयार किया गया है। इस एप में आप ई-बुक्स भी पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें आप अपनी किताबों की लिस्ट भी बना सकते हैं। यह एप एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

3) एम-आधार एप : यूआईडीएआई के एम-आधार एप में लोग आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही इसमें बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी अपना आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

 

4) एम-परिवाहन : एम-परिवाहन एप में आप ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी बना सकते हैं। इतना ही नहीं इस एप से सेकंड हैंड गाड़ी की डिटेल्स भी जांची जा सकती है। इस पर मौजूद डिजिटल कॉपी को कानूनी मान्यता है, परंतु अगर आप ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हैं तो डीएल या आरसी में से किसी एक की हार्ड कॉपी का साथ में होना जरूरी है।

 

5) माय जीओवी एप : इस एप के जरिए आप भारत सरकार व भारतीय राजनीति के सभी अपडेट पा सकते हैं। माय जीओवी की वेबसाइट पर भी सरकार से जुड़ी सभी तरह की जानकारी दी गई है। इस एप की मदद से आप भारत सरकार को सुझाव भी दे सकते हैं।

 

6) जीएसटी फाइंड​र एप : इस एप को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने वित्त मंत्रालय की मदद से तैयार किया है। इस एप से आप जीएसटी रेट के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि आप कोई सामान खरीद रहे हैं तो आप एप की मदद से रियल टाइम में जीएसटी के दर का पता कर सकते हैं।

 

7) इंडियन पुलिस एट यूअर कॉल एप : इस एप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा तैयार किया गया है। इस एप की मदद से आप नजदीकी पुलिस स्टेशन के बारे में व पुलिस स्टेशन के लैंडमार्क के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें सभी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *