गीतों में बंबीहा गुट का गुणगान बन गया मूसेवाला की मौत का कारण 

आज की ताजा खबर क्राइम

मूसेवाला के गाए लीजेंड व बंबीहा बोले गीतों के कारण गुस्से में था लॉरेंस,  विक्की मिड्डूखेड़ा का कत्ल भी बना कारण

पंजाब पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस ने कही यह बातें  …. मूसेवाला का कत्ल कर अपनी धाक जमाना चाहता था लारेंस गैंग 

टाकिंग पंजाब 

चंडीगड़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की न तो किसी से कोई दुश्मनी थी व न ही उसका किसी गैंग से किसी तरह का ताल्लुक था। सिद्दू मूसेवाला तो बस लॉरेंस व बंबीहा गैंग की गैंगवार का शिकार हो गया था। मूसेवाला के गीतों में बंबीहा गुट का नाम आना ही सिद्दू मूसेवाला की मौत का कारण बन गया। दरअसल सिद्दू मूसेवाला अपने गीतों में बंबीहा ग्रुप का नाम लिया करता था व बंबीहा ग्रुप व लॉरेंस गैंग में 36 का आंकड़ा था। लॉंरेंस को लगता था कि मूसेवाला जानबूझ कर अपने गीतों में बंबीहा ग्रुप का नाम लेता है व अपने गीतों में लॉरेंस गैंग को चुनौती देता है। सिद्दू के गीत.. वहां रहने वाले मेरा कुछ नहीं कर सकते व बंबीहा बोले गीत के कारण सिद्दू लॉरेंस गैंग की आंखों में खटकने लगा था।

इन गीतों की वजह से लॉरेंस गैंग सिद्दू मूसेवाला से नाराज था। यह कोई कहानी नहीं है, बल्कि पंजाब पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस ने यह बातें कही हैं। लॉरेंस गैंग की सिद्दू मूसेवाल से दूसरी दुश्मनी इस बात की थी कि मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बाद मूसेवाला लॉरेंस गैंग की आंखों में खटकने लगा था। यह ही कारण था कि 29 मई को मूसेवाला की मानसा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सिद्दू मूसेवाला इन दोनों गैंग की दुश्मनी का कारण इस लिए भी बन गया कि बंबीहा गैंग ने पंजाब में कुछ कत्ल कर अपनी धाक जमा ली थी।

माना जा रहा है कि गैंग का अर्मीनिया बैठे सरगना लक्की पटियाल के कहने पर जालंधर में कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया, पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी व विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल किया गया था। इन कत्ल से बंबीहा गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा था व लॉरेंस गैंग को लग रहा था कि उसका दबदबा कम हो रहा था। लॉरेंस को पता था कि मूसेवाला के कत्ल के बाद उनके गैंग का नाम भी खूब उछलेगा, जिसके कारण कत्ल के कुछ घंटे बाद ही गोल्डी बराड़ ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ले ली थी। यह सभी बातें पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस व उसके गुर्गों से पूछताछ में पता चली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *