राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- केंद्र सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

– कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके में धारा 144 लागू 

– जो केंद्र सरकार का विरोध करता है उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं- राहुल गांधी

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं परंतु हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। आज ये हिंदुस्तान की हालत है।

देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में आरएसएस का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। उन्होनें कहा कि जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।’

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के पक्ष में बोलते हुए कहा कि राहुल जी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में ईडी, इनकम टैक्स व सीबीआई का आतंक है।

आपको बता दें कि आज कांग्रेस देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *