लोगों को लगा कि ‘दुल्हनिया लेने आएं हैं..ले गए 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति 

आज की ताजा खबर क्राइम

महाराष्ट्र  के 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड..कैश गिनने में में ही लग गए करीब 13 घंटे। 

120 से ज्यादा गाड़ियों में आए आयकर विभाग के 260 अफसर व कर्मचारी.. गाड़ियों पर लिखा था..’दुल्हनिया हम ले जाएंगे’ 

टाकिंग पंजाब

नासिक । शहर में कुछ कारें दाखिल होती हैं व उन कारों के शीशों पर शादी के स्टिकर चिपके थे। इन कारों पर यह भी लिखा था कि दुल्हनिया हम ले जाएंगे। अब किसको पता था कि शादी की कारों में दुल्हनियां लेने आए यह लोग 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति ले जाऐंगे व दुल्हनिया हम ले जाएंगे इनका कोड व वर्ड निकलेगा। जी हां …कुछ ऐसा ही हुआ है महाराष्ट्र के जालना में..जहां आयकर विभाग ने 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों से करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की है।

   रेड में इन 5 बिजनेस ग्रुप से 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के गहने, 16 करोड़ रुपए के हीरे व मोती मिले हैं। नोटों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लोकल ब्रॉन्च में ले जाकर गिना गया।रेड में इतना पैसा मिला था कि आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे लग गए व कैश गिनते गिनते तो कुछ कर्मचारियों की तबीयत ही खराब हो गई।

     सूत्रों के मुताबिक एसआरजे स्टील, कालिका स्टील, एक को-ऑपरेटिव बैंक, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा के फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर 1 से 7 अगस्त तक यह कार्रवाई की गई, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को मीडिया को दी गई। रेड में आयकर विभाग के 260 अफसर व कर्मचारी शामिल थे, जो 120 से ज्यादा गाड़ियों में आए थे। इस ऑपरेशन को एक ही समय में पांच अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया।

   आयकर विभाग की टीम ने रेड को बेहद सीक्रेट रखा। इसके लिए टीम ने अपनी गाड़ियों पर दूल्हे और दुल्हन के नाम के स्टिकर चिपका रखे थे, जिससे यह पता चल सके कि यह गाड़ियां किसी शादी में जा रही हैं। इस ऑपरेशन के दौरान सभी ‘दुल्हनिया हम ले जाएंगे’ कोड वर्ड में बात कर रहे थे। एक कारोबारी के तो एक फार्महाउस पर भी कार्रवाई की गई। यहां एक अलमारी के नीचे, बेड के अंदर और एक अन्य अलमारी में थैलों में रखे नोटों के बंडल मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *