पनबस, पीआरटीसी व रोडवेज बस यूनियन का 3 दिन हड़ताल का ऐलान

आज की ताजा खबर पंजाब

हड़ताल के कारण थम गए पंजाब की करीब 2200 बसों के पहिए..लोग परेशान

टाकिंग पंजाब

जालंधर। प्राईवेट बस संचालकों की तरफ से अपने विरोध प्रर्दशन को टालने के बाद अब सरकारी पनबस, पीआरटीसी व रोडवेज यूनियन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आज से तीन दिन के लिए रोडवेज पनबस और पीआरटीसी यूनियन के सभी ठेका कर्मचारी मांगें पूरी न होने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं। पंजाब के 18 रोडवेज व 9 पीआरटीसी डिपुओं में खड़ी करीब 2200 बसों के पहिए आज से थम गए हैं। इस हड़ताल के बारे में यूनियन नेताओं का कहना है कि हड़ताल को टालने के लिए उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के साथ कई बैठकें की, लेकिन कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया।

  उन्होंने कहा कि महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने से ट्रांसपोर्ट को घाटा हो रहा है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया था कि वह मुफ्त की बजाय यात्रा का 50 प्रतिशत किराया माफ कर दे। यूनियन का कहना है ट्रांसपोर्ट विभाग के खाते में पैसे नहीं हैं, कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है व सरकार मुफ्त बस सेवा पर ही करोड़ो रूपए लुटाए जा रही है।

   यूनियन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में जो वादे किए थे सत्ता में आने के बाद उन पर खरी नहीं उतर रही है। सत्ता में आने के बाद अब आम आदमी पार्टी की सरकार भी वादा खिलाफी पर उतर आई है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ट्रांसपोर्ट घाटे में जानी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *