95 वर्ष की आयु में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन

आज की ताजा खबर शोक सन्देश

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं प्रकाश सिंह बादल

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। लंबे समय से बीमार चल रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। ज्यादा सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होनें आज शाम दम तोड़ दिया। जून 2022 को सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां कुछ समय बाद उन्हें छुट्‌टी मिल गई परंतु सितंबर 2022 को उन्हें फिर सेहत ढीली होने के बाद पीजीआई लाया गया था। आपको बता दें कि पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में जन्में प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *