सेशन कोर्ट से पुलिस ने हासिल किया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का 9 दिन का रिमांड 

आज की ताजा खबर क्राइम

भगवानपुरिया के खिलाफ 2014 में हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला है लंबित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। साल 2014 में पकड़े गए हथियारों संबंधी एक पुराने मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस ने आज जालंधर की कोर्ट में पेश किया। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को ट्रांजिस्टर रिमांड पर लेकर आई जालंधर देहात पुलिस ने जालंधर की सेशन कोर्ट में पेश कर 9 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस इस केस के तथ्यों पर जांच कर पूछताछ करेगी, जिससे कई और अपराधिक केसों के खुलासे हो सकते हैं।

  इससे पहले मोहाली कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस जालंधर लेकर आई थी। भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला लंबित है, जिसके चलते उसे आज अदालत में पेश किया गया था। जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर के भोगपुर की थाना पुलिस ने 2014 में अवैध हथियारों संघ पकड़ा था।

  जग्गू भगवानपुरिया के जालंधर सेशन कोर्ट में पेश न होने पर उसे भगोड़ा करार कर दिया गया था।  इस केस के बारे में जानकारी देते हुए वकील बीएस काहलो ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया को अवैध हथियारों साथ पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उसके बाद से वह फरार चल रहा था। माननीय अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

इससे पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर कोर्ट में पेश करने के लिए शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जग्गू भगवानपुरिया को जिस रूट से लाया जा रहा था, उस पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जालंधर की अदालत व सिविल अस्पताल को एक तरह से पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था। जिला अदालत में अंदर व बाहर पुलिस का सख्त पहरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *