ब्यास में दो पक्षों के बीच हुआ हिंसक विवाद.. कई राउंड फायरिंग होने की खबर

आज की ताजा खबर क्राइम

सूत्रों के अनुसार फायरिंग में हुई है कुछ लोगों की मौत.. अभी तक पूष्टि नहीं..

ब्यास पुल पर स्थिति हुई तनावपूर्ण, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स 

टाकिंग पंजाब

ब्यास। अमृतसर के ब्यास में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद होने से कई राउंड फायरिंग होने की सूचना है। कहा जय रहा हैं कि इस हिंसक टकराव में कई लोग घायल हो गए है व एक व्यक्ति के मारे जाने की भी ख़बर है। इसके चलते डेरा ब्यास पुल पर स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है।

  जानकारी के अनुसार ब्यास में राधा स्वामी डेरा समर्थकों और निहंग प्रमुख बाबा पाला सिंह के समर्थकों के बीच खूनी झड़प हुई है। डेरा प्रेमियों ने आरोप लगाया कि निहंग उनकी जमीन पर हथियारों से लैस होकर कब्जा करने पहुंच गए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। उधर, घटना के बारे में पता चलते ही ब्यास, जंडियाला, खलचियां थाने से पुलिस फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई।

  दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। उधर, घटना के बारे में पता चलते ही ब्यास, जंडियाला, खलचियां थाने से पुलिस फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है।

  लेकिन दोनो पक्षों में बहस, नोकझोंक के बाद विवाद हाथापाई, गाली गलोच के बाद फायरिंग तक होने की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि विवाद में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है, लेकिन सूत्रों की माने तो मारने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है.

  इस समय में ब्यास पुल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *