पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दी साधु सिंह धर्मसोत व दलजीत गिलजियां को जमानत

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

पूर्व मंत्री धर्मसोत पर लगा था जंगलात घोटाले का आरोप, आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ कटाई के बदले ली 500 रुपए रिश्वत 

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ। पंजाब में कई पूर्व कांग्रेसी मंत्री आम आदमी पार्टी की सरकार की निगाह में हैं। आप सरकार ने कईं पूर्व मंत्रियों पर भृष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किए गए इन पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों में एक नाम था साधु सिंह धर्मसोत का, जिन्हें आज लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जमानत मिल गई है।

  सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने साधु सिंह धर्मसोत के अलावा पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को भी जमानत दे दी है। पूर्व मंत्री धर्मसोत पर जंगलात घोटाले का आरोप है। धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ कटाई के बदले 500 रुपए रिश्वत ली।

  इससे उनके करीब सवा करोड़ रिश्वत लेने का पता चला। जिसके बाद विजिलेंस ने तड़के उन्हें अमलोह स्थित घर से अरेस्ट कर लिया गया था। इसके अलावा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को टेंडर स्कैम में अरेस्ट किया जा चुका है। पूर्व मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग के खिलाफ बसों की बॉडी के मामले की जांच चल रही है।

  उन पर अरविंद केजरीवाल का फेक लेटर वायरल करने का भी केस दर्ज हो चुका है। इनके अलावा तृप्त राजिंदर बाजवा जमीन बिक्री गड़बड़ी व सुखजिंदर रंधावा कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को वीआईपी ट्रीटमेंट के मामले में आरोपों से घिरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *