सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन 

आज की ताजा खबर देश

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रोड डिवाइडर से टकराई कार.. मिस्त्री समेत 2 की मौत

टाकिंग पंजाब

मुंबई। एक दुखद खबर मुंबई से सामने आई है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ।

  जब यह हादसा हुआ उस समय कार में कुल चार लोग सवार थे। इस हादसे में साइरस मिस्त्री समेत 2 लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर एमएच- 47- एबी-6705 है। हादसे में साइरस मिस्त्री समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी 2 लोग घायल हो गए।

   आपको बता दें कि दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया। मिस्त्री टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन थे। मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4% की हिस्सेदारी है। वह टाटा ट्रस्ट के बाद टाटा सन्स में दूसरे बड़े शेयर होल्डर्स हैं।

   हालांकि चार साल के अंदर ही 24 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स ने उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया था। उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद 12 जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन बनाए गए थे्। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री छठे ग्रुप चेयरमैन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *