आप में शामिल होने के बाद डिप्टी मेयर ने लगाई कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कहा, कांग्रेस अब वैसी रही नहीं.. पार्टी का अब पूरी तरह से फोकस व्यक्तिवाद पर 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। कांग्रेस पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। कांग्रेस में कोई खराबी नहीं है, लेकिन अब जो लोग पार्टी में काबिज हैं वह सिर्फ अपने हित में ही काम कर रहे हैं। पार्टी का इस समय पूरी तरह से फोकस व्यक्तिवाद पर हो गया है, जो सही नहीं है। कांग्रेस पर यह आरोप कांग्रेस के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने आज एक प्रैस वार्ता दौरान लगाए। हरसिमरनजीत सिंह बंटी सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

   प्रेस वार्ता में डिप्टी मेयर ने कहा कि डेढ़ महीना उन्होंने सभी पार्टियों का आकलन किया। इस दौरान उन्हें आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी लगी, जहां पर कार्यकर्ताओं को उनका बनता हक सबसे पहले दिया जाता है। बंटी ने कहा कि हम कांग्रेसी सरकार के समय में हुए घोटालों के खिलाफ हैं। पहले भी बोलते रहे हैं व हमने हाउस में भी मुद्दा उठाया था। अब आम आदमी पार्टी में रहकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

इस प्रैस वार्ता  दौरान आप के विधायक ने तो दावा कर दिया कि जालंधर से कांग्रेस व भाजपा पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल करवाने की खुशी में आप विधायक ने यहां तक कह दिया कि संगरूर में जो चुनाव हुए थे, उसमें आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। हालांकि विधायक यह भूल गए कि आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान से हार गए थे।

   अपने राजनीतिक गुरु तेजिंदर सिंह बिट्टू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं पर डिप्टी मेयर ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। इस पर तेजिंदर सिंह बिट्टू ही जवाब दे सकते हैं। उन्होंने बिट्टू से सब कुछ सीखा है व उन्होंने कभी भी उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं की है।

   इस प्रैस वार्ता दौरान उनके साथ विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, पार्टी प्रधान अमृतपाल सिंह, पार्षद रोहन सहगल, बलजीत पोपी, मिंटू जुनेजा, मिंटू गुज्जर, अमनजीत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *