चंडीगढ़ पहुंचे उप राष्ट्रपति.. शहर की सड़कों पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम 

आज की ताजा खबर पंजाब

रेंगकर चलती नजर आई शहर में गाड़ियां.. जाम से लोगों का हाल हुआ बेहाल 

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज पहली बार सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 4 से 7 नवंबर तक चलने वाले एग्रोटेक इंडिया 2022 के 15वें संस्करण का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के चंडीगढ़ पहुंचने के कारण कई सड़कों को बंद कर दिया गया तो कई रूट डायवर्ट भी किए गए। इस वजह से शहर के सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। शहर की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके कारण गाड़ियां रेंगकर चलती नजर आई।

शहर की अन्य सड़कों पर ट्रैफिक कर्मियों की तरफ से ट्रैफिक दरूस्त करने की कोशिश करने के बाद भी जाम से लोगों का हाल बेहाल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी जीरकपुर व पंचकूला की तरफ की आवाजाही को हुई। इसका कारण यह रहा कि जीरकपुर व पंचकूला में रहने वाले ज्यादातर लोग चंडीगढ़ में नौकरी के जाते हैं, जिसके कारण चंडीगढ़ इन दोनों रास्तों पर सुबह 8 से 10 बजे तक हैवी ट्रैफिक रहता है।

एक तरफ लोगों का यह आफिस जाने का समय था व दूसरी तरफ वीवीआइपी के आने के कारण ट्रैफिक रोकने से स्थिति गंभीर हो गई। कहा जा रहा है कि शहर में आज के ट्रैफ्रिक को सुचारू ढँग से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से रिहर्सल भी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था फेल हो गई। इसके कारण लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी व लोग अपनी मंजिल पर समय पर नहीं पहुंच पाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *