कड़ाके की सर्दी में भी भारत जोड़ो यात्रा दौरान टी-शर्ट में घूम रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
पत्रकार के पूछने पर बोले,,,”टी-शर्ट ही चल रही है व जब तक चल रही है चलाएंगे

टाकिंग पंजाब
नईं दिल्ली। राहुल गांधी के नेत्तृव में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल ब्रेक पर है। तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू होगी। भारत जोड़ो यात्रा का आगामी चरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व कश्मीर तक जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के टी-शर्ट में घूमने की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं।
    इस मुद्दे पर चर्चा है कि ठंड में भी राहुल हाफ टी-शर्ट में घूम रहे हैं। इसे लेकर भाजपा ने राहुल को घेरा था, लेकिन इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मजाकिया लहजे में इसका जवाब दिया है। दरअसल, आज जब राहुल दिल्ली में कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, तब एक पत्रकार ने उनसे टी-शर्ट को लेकर सवाल किया। रिपोर्टर ने उनसे पूछा, आज भी आप टी-शर्ट में। इस पर राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा, “टी-शर्ट ही चल रही है व जब तक चल रही है चलाएंगे। जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे।
   उधर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों व बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। उन्होंने कहा क राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।    इसके साथ ही खबर है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से लिखे गए पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्ति की गई है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में कई जगहों पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही हुई, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *