सेेंट सोल्जर ने श्रद्धा पूर्वक मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को प्रकाश पर्व की दी बधाई 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जन नगर में 10वें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल मनीष अरोड़ा व स्कूल स्टाफ ने गुरु साहिब की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अरदास कर सभी की उन्नित की प्रार्थना की।     इस मौके पर प्रिंसिपल अरोड़ा ने स्टाफ को गुरु साहिब की जयंती की बधाई दी व गुरु जी के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरू महाराज ने मुगलों के जुल्म के खिलाफ लड़ते हुए अपना और अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया था। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को गुरु जी के बताए रास्ते पर चलने व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।      चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए गुरु जी द्वारा दी गई कुर्बानियों, जीवन संबंधी शिक्षा से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इतिहास में केवल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ही संत व सिपाही दोनों का सवरूप हैं। उन्हीं से प्रभावित होकर सेंट सोल्जर का नाम रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *