इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ने ‘स्किल्ड इंडिया 2023’ थीम के साथ मनाया नववर्ष

शिक्षा

जगमगाती रंग-बिरंगी रोशनी व गुब्बारों से सजाया गया पूरा परिसर… प्रार्थना से हुई समारोह की शुरुआत

टाकिंग पंजाब

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थी-अध्यापकों ने नववर्ष की पार्टी को ‘स्किल्ड इंडिया 2023’ शीर्षक के साथ मनाया। इसका थीम ‘बड़े सपने देखें, सकारात्मक रहें, कड़ी मेहनत करें और आगे की यात्रा का आनंद लें’ था। इस अवसर पर पूरे परिसर को जगमगाती रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया व उद्यान को मस्ती भरे गुब्बारों से रंगा गया।         समारोह की शुरुआत एक प्रार्थना समारोह से हुई, जिसमें सभी ने ईश्वर से शांति, समृद्धि, बुद्धि, ज्ञान व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान विद्यार्थी-अध्यापकों ने नववर्ष में बड़े सपने देखने, सकारात्मक रहने, रचनात्मक रूप से काम करने आदि के संकल्प लिए।          डेकोरेशन प्रतियोगिता में साक्षी ठाकुर, गुलदस्ते बनाने की प्रतियोगिता में नंदिनी लूथरा तथा मिठाई बनाने में प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी ने एक-दूसरे से आने वाले वर्ष में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण, शांति, सदभाव, समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *