मुख्यमंत्री ने किया विभागोँ में फेरबदल… स्वास्थ्य मंत्री व जेल मंत्री से छीने विभाग

आज की ताजा खबर पंजाब

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के चांसलर को गंदे गद्दे पर लेटाने वाले चेतन सिंह जौड़ामाजरा से भी छीना स्वास्थ्य विभाग

टाकिंग पंजाब 

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने विभागों में फेरबदल कर दिया है। इस फेरबदल के तहत पहले जो स्वास्थ्य विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास था, उसको विधायक डॉ. बलबीर सिंह को सौप दिया गया है। अब पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मंत्री पद की शपथ भी ले ली है।     इससे पहले शनिवार सुबह मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा व अपने इस्तीफे के लिए निजी कारण बताए गए। उधर चेतन सिंह जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही मंत्री हरजोत बैंस से भी जेल विभाग वापस लिया गया है। माना जय रहा है कि जेल में लगातार नशे की बरामदगी और मोबाइल पकड़े जाने को लेकर सरकार बैकफुट पर चल रही थी, जिसके कारण इस विभाग के मंत्री को बदल दिया गया है।       चेतन सिंह जौड़ामाजरा, जो बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में वॉइस चांसलर डॉ राज बहादुर को गंदे गद्दे पर लिटा कर चर्चा में आए थे, उनसे स्वास्थ्य विभाग करीब 6 महीने में ही वापस ले लिया गया है। इसके अलावा हरजोत बैंस से वापस लिया गया जेल विभाग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *