रेडिसन एन्क्लेव स्थित दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में लगेगा मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना कैंप

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण करना होगा शिविर का उद्देश्य

टाकिंग पंजाब

जालंधर। महानगर जालंधर के डीएवी कॉलेज के सामने स्थित रेडिसन एन्क्लेव के दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में 3 मार्च, मंगलवार को मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य बीमा पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। यह कैंप आप नेता व नार्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल की अगुवाई में लगाया जा रहा है। इस कैंप को लगाने में ब्लाक प्रेसिडेट भरत भूषण, एमसी चरणजीत, दीपक कुमार, तमिन्दर पाल सिंह व सभी आप वर्कर भी अपना योगदान दे रहे है। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण करना होगा।        यह शिविर स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति केे प्रधान व कमेटी सदस्य मिस्टर ओबराय केे सहयोग से लगाया जा रहा है। कैंप सुबह 10 बजे से शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करना होगा। शिविर में आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड के जरिए योग्य लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। फ्रेंड कॉलोनी, रायल इन्कलेव, रेडिसिन इन्कलेवरेडिसिन इन्कलेव एक्सस्टेंशन के लोगो से अपील की जाती है कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर शिविर में पहुँचें तथा योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *