बधाई हो, हम नंबर 1 पर आ गए.. भारत बना दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

आज की ताजा खबर देश


चीन को 30 लाख से ज्यादा पॉपुलेशन  के अंतर से हराया.. भारत की जनसंख्या हुई  142 करोड़ के पार

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख, वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख 

टाकिंग पंजाब
नईं दिल्ली। भारत वासियों के लिए बधाई का समय..बधाई हो हम दुनिया में पहले नंबर पर आ गए। हमनें चीन जैसे अपने कट्टर विरोधी पढ़ौसी को 30 लाख के अंतर से हरा दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भारत वासियों ने क्या कीर्तीमान स्था​पित कर लिया। जी हां.. यह कीर्तीमान ही है कि आज हम जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ कर नंबर वन बन गए हैं। आपको बता दें कि भारत दुनिया में अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है।
    यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अब चीन के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा लोग हैं। आंकड़ों की बात करें तो भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है तो वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है। रिपोर्ट में नए आंकड़े डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स की कैटेगरी में दिए गए हैं। यह पहला मौका है जब भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा है। पिछले साल जारी एक रिपोर्ट में सामने आया था कि पिछले 6 दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
    चीन में बच्चे पैदा करने की दर भी कम हुई है व बड़ी बात यह है कि इस साल यह दर माइनस में दर्ज की गई। हालांकि भारत के लिए राहत की बात यह है कि भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है, जो कि चीन में नहीं है। यूएन की रिपोर्ट मुताबिक भारत में 25 प्रतिशत लोग 14 साल तक की उम्र वाले हैं तो 10-19 साल तक के 18 प्रतिशत लोग हैं। इसके अलावा 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 प्रतिशत है, तो 15-64 साल के बीच लगभग 68 प्रतिशत लोग हैं। इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि भारत में युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा है, लेकिन चीन में कम है। चीन में बूढ़े लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है, जिसका अनुमान इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि चीन में 20 करोड़ लोग तो 65 साल से ज्यादा उम्र के हैं।
    हालांकि अगर जीवन की औसत उम्र की बात करें तो इसमें चीन की महिलाएं बाजी मार रही हैं। चीन में जीवन की औसत उम्र भारत से बेहतर है। यहां पुरुषों की औसत उम्र 76 साल व महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है, जबकि भारत में पुरुषों की औसत उम्र 74 साल और महिलाओं की औसत उम्र सिर्फ 71 साल है। UNFPA इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में यह लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *